फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू का स्थापना दिवस 22 जुलाई को, राज्यपाल और सीएम होंगे अतिथि

Mon, 19 Jul 2021 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विवि आगमन पर करीब 145 शिक्षकों की भर्तियों और भविष्य में शुरू की जाने वाली गैर शिक्षकों की सैकड़ों भर्तियों के बाद वेतन के रूप में बढ़ने वाले खर्च को पूरा करने के लिए बजट बढ़ोतरी की मांग उठना तय है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचपीयू 22 जुलाई को 52वां स्थापना दिवस मनाएगा। इसके लिए तैयारियों जोरों पर हैं। निमंत्रण पत्र वितरित कर दिए गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और सीएम समारोह में हिस्सा लेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इससे पहले कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा वे शिक्षक आवासीय कॉलोनी में पार्किंग का लोकार्पण करने के बाद, पौधरोपण का शुभारंभ करने के बाद मॉडल स्कूल के फेज चार में बने भवन, मानव संसाधन विकास केंद्र विवि के भवन का और विवि में बने परीक्षा स्टोर भवन का लोकार्पण करने के अलावा कई कामों का लोकार्पण करेंगे। राज्यपाल के ग्यारह बजे विवि पहुंचने पर स्थापना दिवस समारोह शुरू होगा। 

वेतन के लिए बजट बढ़ोतरी की उठेगी सीएम के समक्ष मांग 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विवि आगमन पर करीब 145 शिक्षकों की भर्तियों और भविष्य में शुरू की जाने वाली गैर शिक्षकों की सैकड़ों भर्तियों के बाद वेतन के रूप में बढ़ने वाले खर्च को पूरा करने के लिए बजट बढ़ोतरी की मांग उठना तय है। हालांकि, सरकार ने अपने बजट में विवि को वित्त वर्ष 2021-22 में वार्षिक अनुदान को 125 से बढ़ाकर 138 करोड़ किया है, मगर यह नई भर्तियां पूरी होने पर वेतन के लिए भी पूरा नहीं होगा। 
विज्ञापन


कल तक तैयार हो जाएगी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कैंपस में पुस्तकालय के ठीक सामने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का काम चला हुआ है। इसे हर हाल में 21 जुलाई तक तैयार कर दिया जाएग। 22 जुलाई होने वाले स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री प्रतिमा का अनावरण करेंगे। आठ फीट की प्रतिमा और उसमें लगने वाले वाटर फॉल पर करीब 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें