फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: साहिल ठाकुर ने ठुकरा दिया लाखों का पैकेज, अब सेना में लेफ्टिनेंट पर के लिए हुआ चयन

Thu, 12 Feb 2026 09:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,टिहरा (मंडी)।

सार

मंडी जिले की  ग्राम पंचायत चोलथरा के दिघो गांव के साहिल ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। 
विज्ञापन
साहिल ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की  ग्राम पंचायत चोलथरा के दिघो गांव के साहिल ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। सर्विस सलेक्शन बोर्ड सेना की ओर से करवाई गई राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में साहिल ने देशभर में 16वां स्थान हासिल किया। साहिल के पिता भारतीय सेना में सूबेदार मेजर हैं। माता सुमन ठाकुर गृहिणी हैं। साहिल ने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रयोह से की है। इसके बाद उन्होंने बारहवीं की पढ़ाई डीपीएस डलहौजी, बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की डिग्री जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सोलन से हासिल की। पढ़ाई पूरी होने के बाद साहिल का चयन एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में आकर्षक पैकेज पर हुआ, लेकिन उन्होंने लाखों रुपये के प्रस्ताव को ठुकरा कर अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सेना अधिकारी बनने का निर्णय लिया। साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को दिया है, शीघ्र ही उनकी प्रशिक्षण प्रक्रिया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में प्रारंभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की वॉलीबाल टीम से खेलेंगी कोटखाई की प्रीति
कोटखाई के पुड़ग गांव की प्रीति आजाद का चयन सब-जूनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 फरवरी से एक मार्च तक पश्चिम बंगाल में होगी। प्रीति आजाद इससे पहले भी कई बार राष्ट्रीय औ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। प्रीति ने सफलता का श्रेय पिता नरेश आजाद, गर्ल्स हॉस्टल जुब्बल के कोच जितेंद्र धोलटा और हॉस्टल के संचालक बलवंत झोहटा को दिया है। प्रीति ने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें