फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

आधिकारिक ईमेल पर मिली धमकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। आधिकारिक ईमेल पर मिली धमकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें परिसर के पास और भीतर बम और आरडीएक्स आईईडी लगाए जाने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से इस संबंध में जिला पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस की टीमों ने नियमों के तहत परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन इसमें किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(1)(बी), 351(3), 351(4), 152 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी प्रदेश उच्च न्यायालय को अज्ञात ईमेल से इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस ईमेल भेजने वालों का पता नहीं लगा पाई है। इसको देखते हुए अब मामले की गहनता से जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ ही इस संबंध में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें