फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल लोक निर्माण विभाग ने बर्खास्त किए 82 कनिष्ठ अभियंता 122 को दी नई नियुक्ति

Sat, 25 Sep 2021 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्य कर्मचारी चयन आयोग के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने 82 कनिष्ठ अभियंताओं की बर्खास्तगी के साथ ही 122 नए कनिष्ठ अभियंताओं को नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने जनवरी 2020 में लगे 82 कनिष्ठ अभियंताओं को शनिवार को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। राज्य कर्मचारी चयन आयोग के निर्देश के बाद विभाग ने इनकी बर्खास्तगी के साथ ही 122 नए कनिष्ठ अभियंताओं को नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। जानकारी के अनुसार डेढ़ साल पहले ही आयोग ने इन बर्खास्त हुए डिप्लोमा धारक कनिष्ठ अभियंताओं के नामों का चयनकर लोनिवि को ज्वाइनिंग के लिए भेजा था। लेकिन इसी बीच डिग्री धारक आवेदकों ने कोर्ट का रुख कर लिया। डिग्री धारकों की दलील थी कि आयोग ने कनिष्ठ अभियंता के पद पर उनके आवेदन का संज्ञान इसलिए नहीं लिया क्योंकि उन्होंने डिग्री धारकों को एसडीओ के पद पर आवेदन करने के लिए पात्र माना था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोरोना: हिमाचल में आठ साल के बच्चे समेत चार संक्रमितों की मौत, 24 घंटों में 202 नए मामले
विज्ञापन


इसी आधार पर आयोग ने सिर्फ डिप्लोमा धारकों का चयन कर सूची विभाग को भेज दी। लंबी सुनवाई और सभी पक्षों को सुनने के बाद सर्वोच्च अदालत ने इस नियुक्ति के आदेश को निरस्त करते हुए डिग्री व डिप्लोमा धारक कनिष्ठ अभियंताओं की संयुक्त मेरिट बनाने के आदेश जारी कर दिए। आदेश के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग ने नई सूची जारी की जिसमें डिप्लोमा और डिग्री धारकों की संयुक्त मेरिट बनाई गई। इस नई मेरिट में पूर्व में लगे 82 डिप्लोमा धारकों में से सिर्फ 26 ही नाम शामिल हो सके। जबकि 96 डिग्री धारकों को इस सूची में शामिल किया गया। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ डीएस दहल ने बताया कि आयोग के पत्र के आधार पर बर्खास्तगी और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें