हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। कुल्लू में तीन कमरों का मकान राख, ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास समेत पढ़ें दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। कुल्लू में तीन कमरों का मकान जलकर राख हो गया। वहीं ग्रामीण बैंक में दो शातिरों ने चोरी का प्रयास किया। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
बंदूक को लेकर हुई बहस में चला दी गोली, भाई की मौत, भाभी घायल
बंदूक को लेकर हुई बहस के बीच छोटे ने बड़े भाई और भाभी पर गोली चला दी। गोली लगने से बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि महिला टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। गगल थाने के तहत केटलू (अंबाड़ी) गांव में यह वारदात मंगलवार रात को हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
हनीट्रैप मामले में फंसी सरगना के घर में लगी आग से तीन कमरे जलकर राख
हनीट्रैप मामले की मुख्य सरगना महिला के कुल्लू के पाहनाला स्थित डाबरी जगह में तीन कमरों के मकान में आग लग गई। आग से मकान के तीन कमरों और रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना बुधवार सुबह हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ग्रामीण बैंक का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत आने वाले दवाड़ा में बुधवार तड़के हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में शातिरों ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन वह चोरी करने में सफल नहीं हो सके। शातिर बैंक में चोरी करने के लिए अपने साथ बेल्डिंग मशीन व सरिया लेकर आए थे।
सियासत: भाजपा और कांग्रेस में सुलगी अंतर्कलह की चिंगारी
हिमाचल की सियासत में कांगड़ा से एक साल बाद फिर से राजनीतिक भूचाल आ गया है। कांग्रेस में पूर्व मंत्री जीएस बाली के खिलाफ वीरभद्र गुट और भाजपा में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी तथा विधायक रमेश धवाला के खिलाफ विरोधी गुट सार्वजनिक रूप से खड़ा हो गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
मरीजों को राहत, टांडा अस्पताल में शुरू हो गईं सभी ओपीडी
कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आते ही अब अस्पतालों में ओपीडी की व्यवस्था शुरू हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी लंबे समय बाद करीब सभी ओपीडी शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पहले टांडा मेडिकल कॉलेज में बने मेक शिफ्ट अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार के लिए ज्यादातर डॉक्टर ड्यूटी दे रहे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...