फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: निर्मम पिटाई से महिला की मौत, चंद्रताल झील के लिए बस ट्रायल समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Mon, 28 Jun 2021 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जिला मुख्यालय कुल्लू के हनुमानी बाग में सरकारी कर्मचारी ने अपनी पत्नी की निर्मम पिटाई कर दी। इसके बाद महिला की मौत हो गई। 14100 फीट पर बनी चंद्रताल झील तक पहुंचाएगी सरकारी बस। हिमाचल से एनएच-5 के रास्ते अब चीन शासित तिब्बत सीमा पर पहुंचना आसान। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय कुल्लू के हनुमानी बाग में सरकारी कर्मचारी ने अपनी पत्नी की निर्मम पिटाई कर दी। इसके बाद महिला की मौत हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख के कुन्गयाम से देश के आठ राज्यों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 63 पुलों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। समुद्रतल से 14100 फीट ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार चंद्रताल झील तक अब एचआरटीसी बस पहुंचाएगी। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


कुल्लू: पति की निर्मम पिटाई से पत्नी की मौत, हत्या का केस दर्ज
जिला मुख्यालय कुल्लू के हनुमानी बाग में सरकारी कर्मचारी ने अपनी पत्नी की निर्मम पिटाई कर दी। इसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या कर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए महिला का शव नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


14100 फीट पर बनी चंद्रताल झील तक पहुंचाएगी सरकारी बस
समुद्रतल से 14100 फीट ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार चंद्रताल झील तक अब एचआरटीसी बस पहुंचाएगी। पहली बार केलांग डिपो मनाली से चंद्रताल झील तक बस सेवा शुरू करेगा। इसके लिए बस का ट्रायल सफल रहा है। सैलानी महज 496 रुपये खर्च कर मनाली से चंद्रताल जा सकेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हिमाचल से एनएच-5 के रास्ते अब चीन शासित तिब्बत सीमा पर पहुंचना आसान
हिमाचल प्रदेश से एनएच-5 के रास्ते अब चीन शासित तिब्बत सीमा पर पहुंचना और आसान हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख के कुन्गयाम से देश के आठ राज्यों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 63 पुलों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इनमें से सामरिक महत्व के तीन पुल हिमाचल में हैं। सामरिक महत्व के ये तीनों पुल पोवारी और पूह के बीच बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

देवदार के जंगलों की खूबसूरती के मुरीद हो गए चेतन शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने परिवार के साथ राजगढ़ के फागू में चार दिन वादियों को निहारा। देवदार के घने जंगलों की खूबसूरती चेतन शर्मा को खूब पसंद आई और इन वादियों के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने परिवार सहित क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य शिरगुल देवता की जन्मस्थली शाया स्थित प्राचीन मंदिर में शीश नवाया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

दो दिन मौसम साफ, एक जुलाई से बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। एक जुलाई से प्रदेश में मानूसन सक्रिय होने पर बारिश होने के आसार हैं। दो से चार जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। दो जुलाई को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें