हिमाचल प्रदेश में कोचिंग संस्थान और दसवीं, 11वीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। चंद्रताल में मनाली निवासी डूबा, स्पीति में कर्नाटक के पर्यटक की मौत। प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
हिमाचल प्रदेश में कोचिंग संस्थान और दसवीं, 11वीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की चंद्रताल झील में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट: 26 जुलाई से कोचिंग संस्थान, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल
हिमाचल प्रदेश में दसवीं, 11वीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का कैबिनेट में फैसला लिया गया। 2 अगस्त से इन कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाएंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
सचिवालय समेत इन विभागों में भरे जाएंगे 111 पद, जानें हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू जिले के निरमंड और शिमला जिले के जुब्बल और कोटखाई में तीन उपमंडल कार्यालय (सिविल) खोलने का निर्णय लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चंद्रताल में मनाली निवासी डूबा, स्पीति में कर्नाटक के पर्यटक की मौत
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की चंद्रताल झील में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया है। प्रशासन ने झील से शव निकालने के लिए रेस्क्यू टीम रवाना कर दी है। उधर, स्पीति के ही काजा में कर्नाटक के एक पर्यटक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई।
सेना भर्ती: वल्लभ कॉलेज मंडी में 25 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा, उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में मार्च महीने में हुई सेना भर्ती में सफल रहे युवाओं की लिखित परीक्षा वल्लभ कॉलेज मंडी में 25 जुलाई को होगी। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के युवकों से एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचने के लिए कहा गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
वीडियो: उर्मिला ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- 87 रुपये में तो रिफाइंड भी नहीं आता
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के सांगना गांव की मिड डे मील वर्कर ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दुखड़ा सुनाया है। पत्र में मिड-डे मील वर्कर उर्मिला रावत ने पीएम से कहा कि पिछले 16 साल से दोपहर भोजन योजना में सेवाएं दे रही हूं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...