फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रादेशिक सेना की भर्ती 28 अगस्त को

Fri, 07 Aug 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में खड़ी हुई 133 पैदल वाहिनी प्रादेशिक सेना इकोलॉजिकल डोगरा के लिए सेवानिवृत्त जीडी जवान और ट्रेड्समैन की भर्ती 28 से 29 अगस्त को यूनिट लोकेशन कुफरी में सुबह आठ से लेकर चार बजे के बीच होगी।
विज्ञापन


यह भर्ती इन्फेंटरी सोल्जर जीडी के 23 और ट्रेड्समैन के छह पदों के लिए होगी। इसके लिए योग्यताएं और शर्तें अलग-अलग रखी गई हैं। इसके लिए भूतपूर्व सैनिक पात्र होंगे। वे पेंशन लेने वाले हों।

इन्फेंटरी सोल्जर जीडी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। ट्रेड्समैन की भर्ती ऑल इंडिया लेवल पर होगी। आयु 45 वर्ष से अधिक न हो। इस बारे में तमाम आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी कमान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने दी है। अधिक जानकारी के लिए पूर्व सैनिक कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें