फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: ऑनलाइन आवेदन के लिए बचे तीन दिन, नहीं चल रही वेबसाइट

Sun, 16 May 2021 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और भाषा अध्यापक समेत विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महज चार दिन बचे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है। घंटों प्रयास करने के बावजूद अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के कारण साइबर कैफे और लोकमित्र केंद्र भी बंद हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी आयोग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 20 मई की थी। इससे पूर्व 10 अप्रैल से 9 मई रात 11:59 बजे तक ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता था, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण आयोग ने इसे बढ़ाकर 20 मई किया था। आयोग ने स्पष्ट किया है इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

आयोग ने शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स और जलशक्ति विभाग में जेई सिविल समेत विभिन्न श्रेणियों के 379 पद भरने को ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पोस्ट कोड 893 से लेकर 924 के अंतर्गत 32 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत इन पदों के लिए 8 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई थी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 90 पद, फार्मासिस्ट एलोपैथी के 100, जेओए के 23, मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड-दो के 29, दमकल विभाग में फायरमैन के 43, भाषा अध्यापक के 9 और जलशक्ति विभाग में जेई सिविल के 10 पदों सहित 32 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 379 पद भरे जाएंगे। उधर, कमलेश कुमार, सुभाष ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, राहुल और प्रदीप कुमार ने कहा कि आयोग की वेबसाइट नहीं चलने से आवेदन करने में दिक्कत हो रही है। 

उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि अभ्यर्थी अब 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट में दिक्कत की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। आईटी विभाग से भी बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें