फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लोकसेवा आयोग से सेवानिवृत्त हुए जेपी काल्टा, नए सदस्य के लिए लॉबिंग शुरू

Tue, 10 May 2022 02:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मार्च 2021 में प्रदेश सरकार ने बिजली बोर्ड के पूर्व प्रबंध निदेशक जेपी काल्टा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया था। इनके साथ पूर्व पीसीसीएफ अजय कुमार को अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
जेपी काल्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के सदस्य जेपी काल्टा 62 वर्ष की आयु पूरी करने पर सदस्य पद से सेवानिवृत्त हो गए। सोमवार को आयोग कार्यालय में सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। काल्टा के सेवानिवृत्त होते ही नए सदस्य की नियुक्ति के लिए लॉबिंग भी शुरू हो गई है। अगस्त में आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले छह वर्ष के लिए सरकार फिर आयोग में अपने पसंद के लोगों की नियुक्तियां कर सकेगी।

विज्ञापन


मार्च 2021 में प्रदेश सरकार ने बिजली बोर्ड के पूर्व प्रबंध निदेशक जेपी काल्टा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया था। इनके साथ पूर्व पीसीसीएफ अजय कुमार को अध्यक्ष बनाया गया था। आयोग में अधिकतम छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक नियुक्ति दी जाती है। मार्च 2021 में जब सदस्य और अध्यक्ष नियुक्त हुए थे तो इन दोनों की आयु 61 वर्ष थी। मई में जेपी काल्टा 62 वर्ष के हो गए हैं। अध्यक्ष अजय कुमार अगस्त में 62 वर्ष के होंगे।

ऐसे में हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोकसेवा आयोग को फिर नए अध्यक्ष और सदस्य मिलेंगे। अध्यक्ष और सदस्य की सेवानिवृत्ति होने के बाद प्रदेश सरकार के पास विधानसभा चुनाव में जाने से पहले अगले छह वर्षों के लिए नई नियुक्तियां करने का अधिकार होगा।
विज्ञापन


बीते कुछ माह और आने वाले दिनों में दिनों में प्रदेश सरकार के कई अधिकारी भी सेवानिवृत्त होने हैं। ऐसे में संभावित है कि सरकार चुनावों में जाने से पहले इन्हें नियुक्तियां देंगी। उधर, सेवानिवृत्त होने के बाद जेपी काल्टा ने कहा कि आयोग की बेहतरी के लिए जो कदम उठाए जा सकते थे, उसमें उन्होंने अपना पूरा सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें