फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: खाली सिलिंडरों की कमी, दिल्ली नहीं भेजी जा सकी ऑक्सीजन

Wed, 28 Apr 2021 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार को हिमाचल से ऑक्सीजन की खेप नहीं भेजी जा सकी है। सिलिंडरों की कमी के चलते ऑक्सीजन की रीफिलिंग कंपनी नहीं कर पा रही है। मंगलवार को भी कालाअंब प्लांट में निजी जरूरत की ऑक्सीजन लेने पहुंच रहे लोगों की कतारें लगी रहीं। बताया जा रहा है कि बाहरी राज्यों के लोग ऑक्सीजन के सिलिंडर लेकर जा रहे हैं और उनका भंडारण घरों में कर रहे हैं ताकि आपात स्थिति में दिक्कत न हो। यही कारण है कि कंपनी के पास खाली सिलिंडर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का भरोसा दिलाया है। दिल्ली को हर रोज करीब एक हजार सिलिंडर भर कर देने हैं। पहले दिन कंपनी से सौ सिलिंडर भेजे जाने थे। कालाअंब ऑक्सीजन प्लांट के पुष्पेंद्र मित्तल ने कहा कि खाली सिलिंडर न होने से दिक्कत आ रही है। राज्य के उद्योग निदेशक हंस राज शर्मा ने बताया कि लोग ऑक्सीजन के सिलिंडर ले जा रहे हैं और खाली नहीं ला रहे हैं। इस कारण सिलिंडरों की कमी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें