निजी फर्म से मिठाइयां तैयार करवाई जा रहीं
मिल्कफेड की ओर से इस बार भी चंडीगढ़ की एक निजी फर्म से मिठाइयां तैयार करवाई जा रही हैं। मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मिल्कफेड की तीन टीमें निरीक्षण के लिए भेजी गई हैं। मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाला देसी घी भी मिल्कफेड की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। डॉ. संदीप ठाकुर ने दावा किया कि मिल्कफेड की टीमों की निगरानी में ही मिठाइयां तैयार की जा रही हैं जिससे इनमें मिलावट की आशंका न रहे। गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए उत्पादन प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।
नारियल बर्फी का सबसे ज्यादा उत्पादन
- दिवाली के लिए मिल्कफेड ने पहले चरण में करीब 250 क्विंटल मिठाइयां तैयार करने की योजना बनाई है। उत्पादन सूची के अनुसार, नारियल बर्फी की मात्रा 47.37 क्विंटल, मिल्क केक की 21.74 क्विंटल, काजू बर्फी की 19.58 क्विंटल, पहाड़ी बर्फी की 19.55 क्विंटल और पंजीरी की 17.79 क्विंटल रखी गई है। इन पांच मिठाइयों की कुल मात्रा करीब 126 क्विंटल है। त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी है।
800 ग्राम के पैक में 800 रुपये की काजू बर्फी
मिल्कफेड की मूल्य सूची के अनुसार, 400 ग्राम डोडा बर्फी, माह दाल पिन्नी, मिल्क केक, ब्राउन पेड़ा, सोन पापड़ी, नारियल बर्फी, भुना चना बर्फी, पहाड़ी बर्फी और चोको चिप बर्फी की कीमत 285 रुपये निर्धारित की गई है। पंजीरी की कीमत 300 रुपये और काजू बर्फी की 410 रुपये है। 800 ग्राम के पैक में इन मिठाइयों की कीमत क्रमशः 520 रुपये, पंजीरी की 595 रुपये और काजू बर्फी की 800 रुपये है। इसके अलावा 800 ग्राम के पैक में मोतीचूर के लड्डू की कीमत 375 रुपये और सेलिब्रेशन पैक की 600 रुपये है। एक किलोग्राम रसगुल्ले और गुलाब जामुन की कीमत 250-250 रुपये निर्धारित की गई है। गिफ्ट पैक-एक की कीमत 700 रुपये और गिफ्ट पैक-दो की 1100 रुपये है। शुगर फ्री श्रेणी में 400 ग्राम मिल्क केक, नारियल बर्फी और पहाड़ी बर्फी की कीमत 380-380 रुपये रखी गई है।