फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश : जहरीली शराब मामले में आधा दर्जन ठेके सील

Fri, 11 Feb 2022 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने कहा कि  रिकॉर्ड का मिलान एक्साइज विभाग के रिकॉर्ड के साथ न होने पर विभाग ने उपमंडल भोरंज के छह शराब ठेकों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीली शराब मामले में अब एक्साइज विभाग ने हमीरपुर के छह शराब ठेकों को सील कर बड़ी कार्रवाई की है। यह सभी शराब ठेके हिरासत में चल रहे शराब कारोबारी एवं कांग्रेसी नेता नीरज ठाकुर के कारोबारी सहयोगी के हैं। एक्साइज विभाग ने वीरवार को हमीरपुर जिला की विभिन्न जगहों पर नीरज ठाकुर के कारोबारी सहयोगी के शराब ठेकों पर दबिश देकर शराब का स्टॉक और बिक्री सहित अन्य रिकॉर्ड जांचा। 

विज्ञापन


उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने कहा कि  रिकॉर्ड का मिलान एक्साइज विभाग के रिकॉर्ड के साथ न होने पर विभाग ने उपमंडल भोरंज के छह शराब ठेकों को सील कर दिया है। बता दें कि हमीरपुर में चलने वाली अवैध शराब फैक्टरी में बनने वाली जहरीली शराब के सेवन से मंडी जिले में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें