फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: किराये पर जमीन लेकर शुरू की फूलों की खेती, अब बने प्रदेश के पहले फ्लावर एंबेसडर किसान

Mon, 10 Jan 2022 02:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार के पहले फ्लावर एंबेसडर किसान सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने फूलों की खेती का व्यवसाय लगभग 20 साल पहले ग्राम पंचायत बलोह के गांव संगास्वीं में किराये पर जमीन लेकर शुरू किया था।
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान सुनील कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के ऋषिकेश निवासी प्रगतिशील किसान सुनील कुमार हिमाचल प्रदेश सरकार के पहले फ्लावर एंबेसडर किसान के रूप में चुने गए हैं। अपनी जमीन न होने के बावजूद अन्य लोगों से किराये पर जमीन लेकर इस व्यवसाय को शुरू कर अब वह अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। कृषि व बागवानी क्षेत्र से जुड़े किसानों के लिए हर्ष का विषय है कि अब सरकार इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों व बागवानों को सम्मानित कर इस क्षेत्र की ओर बेरोजगार युवाओं को आकर्षित करने पर बल देने लगी है।

विज्ञापन


बिलासपुर जिला के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश का प्रथम फ्लावर एंबेसडर किसान का खिताब बिलासपुर के किसान को मिला है। हिमाचल प्रदेश सरकार के पहले फ्लावर एंबेसडर किसान सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने फूलों की खेती का व्यवसाय लगभग 20 साल पहले ग्राम पंचायत बलोह के गांव संगास्वीं में किराये पर जमीन लेकर एक हजार वर्ग मीटर का ग्रीनहाउस लगाकर फूलों की खेती का व्यवसाय शुरू किया था।

उसके बाद उन्होंने घुमारवीं में किराये पर जमीन लेकर वहां तीन हजार वर्ग मीटर के ग्रीन हाउस लगाकर लगभग दस साल तक फूलों की खेती की। वर्तमान में उन्होंने औहर पंचायत के गांव कसेह में किराये पर जमीन लेकर हिमाचल प्रदेश की पुष्प क्रांति योजना के तहत सात हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में ग्रीनहाउस बनकर तैयार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में उनकी पत्नी मीना कुमारी मदद करती है वह अन्य आठ लोगों को भी काम करने में लगा कर रोजगार दिया हुआ है।
विज्ञापन


इनमें से तीन हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में फूलों की खेती तैयार हो गई है। जिसमें मुख्य फसल कारनेशन है लेकिन इसके इलावा भी लिमोनियम व जिप्सोफिला भी लगा रखा है। कारनेशन की पहली कटिंग का शुभारंभ पिछले माह कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ हरिंदर कुमार द्वारा किया गया था। सुनील कुमार ने बताया कि उनकी कड़ी मेहनत को देख कर हिमाचल प्रदेश सरकार ने 28 दिसंबर 2021 को पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राजत्व स्वर्ण जयंती के अवसर पर उन्नत एवं प्ररेणा स्त्रोत कृषिदूत सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं हाल ही में हिमाचल प्रदेश की पहली फूल मंडी जोकि परवाणू में खुली वहां भी सुनील कुमार को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पुष्प उत्पादन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राज्य स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार देकर कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा सम्मानित किया गया। वर्तमान में सुनील कुमार ग्रोवर फ्लावर काउंसिल ऑफ इंडिया में हिमाचल का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें