फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट: डबल इंजन की सरकार का पहला इंजन 12 नवंबर को हो जाएगा सीज

Tue, 01 Nov 2022 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर

सार

सचिन पायलट ने कहा कि भावनाओं में बहकर वोट डालने का प्रकरण चलता है, लेकिन बहकावे में नहीं आना है। सरकार का हिस्सा रहने के बावजूद काम न करवा सकें तो उन्हें विदाई दो।
विज्ञापन
कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित कांग्रेस की चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार का पहला इंजन 12 नवंबर को हिमाचल में सीज हो जाएगा। जनता ने विश्वास के साथ भाजपा को सत्ता में आने का मौका दिया था। लेकिन पिछले पांच सालों में इस सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती पेपर लीक और न जाने कितने घोटाले हुए हैं। प्रदेश में सड़कों, स्वास्थ्य संस्थानों, बिजली और स्कूलों का हाल बेहाल हो गया। अब पांच साल पूरे होने पर जाते-जाते सरकार ने बिना बजट के सैकड़ों शिलान्यास और लोकार्पण कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर हफ्ते हिमाचल आ रहे हैं। अगर भाजपा सरकार में इतना दम होता और प्रदेश में काम किए होते तो प्रधानमंत्री के नाम पर वोट नहीं मांगने पड़ते। चुनावों में वोट मांगने के लिए छोटे से हिमाचल में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत दर्जनों नेताओं को हिमाचल आना पड़ रहा है।

 

बहुत सारे नेता आएंगे और लंबे-लंबे भाषण देंगे, लेकिन हिमाचल की जनता को भाजपा की नीति-नीयत, कथनी और करनी में फर्क को पहचाना होगा। सचिन ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई, तब से हिंदुस्तान में अमीर और गरीब की खाई बढ़ी है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 47 साल में इतनी बेरोजगारी नहीं हुई जितनी आज है। चीन हमारी सरहद में घुस गया, कई जगह कैंप बना लिए। लेकिन केंद्र सरकार रोक नहीं पाई। जनता महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछती है तो भाजपाई मंदिर-मजिस्द और हिंदू-मुस्लिम की बातें करने लग जाते हैं। किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर किया गया, सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली। उसके बाद तीन कृषि कानून वापस लिए। नोटबंदी से न काला धन वापस आया और न भ्रष्टाचार खत्म हुआ। पिछले पांच सालों में कोई नया उद्योग हिमाचल में नहीं लगा, अगर लगा है तो मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी करें।

विज्ञापन


मोदी और मंत्रियों के दौरे बता रहे कांग्रेस सत्ता में आ रही : सचिन पायलट
 कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मंत्रियों के दौरे बता रहे हैं कि कांग्रेस सत्ता में आ रही है। हिमाचल सरकार के दम पर वह चुनाव नहीं जीत सकते हैं। कांग्रेस की एकजुटता से 90 प्रतिशत जीत मिल गई है। भावना में बहकर वोट डालने का प्रकरण चलता है, लेकिन बहकावे में नहीं आना है। सरकार का हिस्सा रहने के बावजूद काम न करवा सके तो उन्हें विदाई दो। वह कुटलैहड़ के समूर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा के बाद में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम को राजस्थान में लागू किया गया है। अब हिमाचल की बारी है। सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। परिवर्तन की लहर पूरे प्रदेश में है। डबल इंजन की सरकार से जनता पूरी तरह निराश है और यहां जनता बदलाव चाहती है। प्रधानमंत्री का यहां बार-बार आना भाजपा की कमजोरी को दर्शा रहा है। किसानों को धकेलने का काम भाजपा ने किया। किसानों की पीड़ा बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

भाजपा एक इंजन, जनता करेगी सीज
 चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के चुरड़ू में सचिन पायलट ने जनसभा में कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार बता रही है। इसका शिमला वाला इंजन जनता 12 नवंबर को सीज कर देगी। दूसरा इंजन 2024 के चुनाव में सीज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज अमीर गरीब के बीच की खाई बढ़ गई है। भाजपा सरकार सिर्फ भाषण और स्लोगन की सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें