फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस को एकता का पाठ पढ़ा गए प्रभारी राजीव शुक्ला

Thu, 11 Mar 2021 02:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने के लिए कहा
  • कहा- नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला बुधवार को जन आक्रोश रैली में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की पीठ थपथपाने के साथ हिमाचल कांग्रेस को एकता का पाठ पढ़ा गए। उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने के लिए कहा। शुक्ला ने मंच से कांग्रेस विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विधानसभा और नगर निगम चुनाव में जीत के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रभारी शुक्ला को जिस तरीके से पार्टी की एकजुटता की बात कहनी पड़ी, उसे देखकर लगता है कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अगर पार्टी नेताओं में एकजुटता बरकरार है तो प्रभारी शुक्ला को मंच से एकजुटता का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती।

यानी, पार्टी नेताओं के बीच चल रही खींचतान से हाईकमान भी अवगत हो चुका है। इसी वजह से ही मंच से एकजुटता की बात शुक्ला को कहनी पड़ी। खैर, अब देखना यह है कि राजीव शुक्ला के एकता के पाठ पढ़ाने का असर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों में किस कद्र पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें