फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो कंप्यूटर शिक्षक संघ करेगा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

Mon, 05 Feb 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में कंप्यूटर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सब कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन एक साल का सब बीत जाने के बाद भी सब कमेटी कोई फैसला नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षकों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने नियमितीकरण के लिए नीति नहीं बनने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। कंप्यूटर शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, महासचिव सुषमा ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश पटियाल व नरेंद्र गुप्ता और वित्त सचिव वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर कंप्यूटर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए गठित सब कमेटी ने सात फरवरी को प्रस्तावित बैठक में कोई नीतिगत फैसला नहीं किया तो संघ कड़ा फैसला लेने को विवश होगा। ऐसी परिस्थिति में राज्य भर के कंप्यूटर शिक्षक अपने परिवार सहित आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 25 जनवरी 2023 को आयोजित कंप्यूटर शिक्षकों के सम्मान समारोह में सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था। इसके तुरंत बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में कंप्यूटर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया। एक साल का समय बीत जाने के बाद भी सब कमेटी कोई फैसला नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों के समर्थन में आया राजकीय अध्यापक संघ
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश महाजन ने एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने की मांग की है।
संघ ने मुख्यमंत्री से बजट 2024-25 में इस बाबत प्रावधान करने का आग्रह किया है। संघ के अध्यक्ष नरेश महाजन ने कहा कि एसएमसी पीरियड बेस्ड शिक्षकों और कंप्यूटर शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। दोनों श्रेणी के हजारों शिक्षक बीते कई वर्षों से प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसएमसी शिक्षकों द्वारा 8 फरवरी 2024 से कलम बंद हड़ताल का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ समर्थन करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें