फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राशन डिपो में प्रति बिजली बिल पांच रुपये कमीशन लेगा निगम

Fri, 10 Sep 2021 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

खाद्य आपूर्ति सचिव सी पाल रासू ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम को बिजली के बिल जमा करने में कोई आपत्ति नहीं है। इससे खाद्य आपूर्ति निगम का फायदा होगा। डिपो होल्डर को भी कमीशन मिलेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य आपूर्ति निगम राशन की सस्ती दुकानों (डिपुओं) में प्रति बिजली बिल पांच रुपये कमीशन लेगा। निगम की ओर से यह प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड को भेजा जाएगा। डिपुओं में बिजली बिल जमा करने की मशीनें बोर्ड को ही उपलब्ध करानी होंगी। डिपो होल्डर सिर्फ बिल जमा करेगा। इसके बदले में उन्हें कमीशन दिया जाएगा। कमीशन का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा।  

विज्ञापन


प्रदेश में 18.5 लाख राशनकार्ड वाले परिवार हैं। लोग अकसर हर महीने डिपो में राशन लेने जाते हैं। ऐसे में ये लोग राशन लेने के साथ साथ अपने घर का बिजली बिल भी जमा करा सकेंगे। प्रदेश में लोगों को सुविधा देने के लिए बिजली बोर्ड ने शहरों में जगह जगह बिल जमा कराने के लिए काउंटर भी बनाए हैं।

इसके अलावा सुगम केंद्रों और लोकमित्र केंद्रों में भी यह सुविधा उपलब्ध है। लोग ऑनलाइन भी बिल जमा करते हैं। सुगम और लोकमित्र केंद्रों में प्रदेश सरकार ने बिल जमा करने की कमीशन तय की है। 
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति सचिव सी पाल रासू ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम को बिजली के बिल जमा करने मेें कोई आपत्ति नहीं है। इससे खाद्य आपूर्ति निगम का फायदा होगा। डिपो होल्डर को भी कमीशन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें