फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गेहूं फसल काटने के बाद खेतों में आग लगाने से बढ़ा प्रदूषण

Fri, 08 May 2020 10:06 AM IST
Krishan Singh मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना के कारण आपातकालीन स्थिति में लॉकडाउन से वायु प्रदूषण में गिरावट आई है, वहीं लोग फिर से वायु प्रदूषण बढ़ाने में लग गए हैं। जिला ऊना में किसानों ने गेहूं फसल की मशीनों व हाथों से कटाई करवाने के बाद खेतों में शेष बची फसल को जलाना शुरू कर दिया है। इससे जिला ऊना सहित अन्य क्षेत्रों में वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। कोरोना के चलते देश में 22 मार्च से लॉकडाउन से वाहन, उद्योग व अन्य कार्य बंद होने से वायु प्रदूषण में भारी कमी आई है।

विज्ञापन


जिले में करीब 20 दिन पहले हवा में प्रदूषण की मात्रा 18 से 19 आरएसपीएम तक पहुंच गई है, लेकिन गेहूं कटाई शुरू होने से आरएसपीएम की मात्रा 22 से 23 के बाद अब 28 से 29 फीसदी हो गई है। हालांकि, वायु प्रदूषण की अधिकतम सीमा 100 मानी जाती है, जबकि जिले में यह 60 प्रतिशत के करीब रहता है।
मैदानी व पहाड़ी गैर सिंचित क्षेत्रों में किसानों की ओर से खेतों में आग लगाने के कारण ही हजारों हेक्टेयर भूमि में वन संपदा व जंगली जीव जंतु जल जाते हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन एसके धीमान ने कहा कि गेहूं कटाई व खेतों में काटी गई फसलों को आग लगाने से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। इसकी मात्रा 18 से 20 से बढ़कर 28 से 29 आरएसपीएम हो गई है। गेहूं की कटाई से वायु में डस्ट बढ़ाना शुरू हो गया है। अभी खतरे वाली बात नहीं है, लेकिन ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हवा में प्रदूषण के आंकड़े को आरएसपीएम रिसपारेबल सस्पेंडिड पार्टिकुलेट मैटर के रूप में मापा जाता है। वर्तमान में इसमें 60 प्रतिशत रिलैक्स आंका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें