फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पुलिस विभाग को 214 लापता व्यक्तियों को तलाशने में मिली कामयाबी

Mon, 10 Apr 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश पुलिस विभाग ने बीते मार्च में विशेष अभियान के तहत 214 लापता व्यक्तियों को तलाशने में सफलता हासिल की है। इनमें 33 बच्चे और 181 महिलाएं शामिल हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने बीते मार्च में विशेष अभियान के तहत 214 लापता व्यक्तियों को तलाशने में सफलता हासिल की है। इनमें 33 बच्चे और 181 महिलाएं शामिल हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया था। बद्दी पुलिस ने 23 महिला, बिलासपुर पुलिस ने छह बच्चें और 15 महिलाओं, चंबा पुलिस ने तीन बच्चें और 14 महिलाओं, हमीरपुर पुलिस ने एक बच्चा और 20 महिलाओं, कांगड़ा पुलिस ने चार बच्चें और 22 महिलाओं, किन्नौर पुलिस ने एक महिला, कुल्लू पुलिस ने तीन बच्चे और 12 महिलाओं, मंडी पुलिस ने पांच बच्चें और 24 महिलाओं, नूरपुर पुलिस ने तीन बच्चे, शिमला पुलिस ने चार बच्चें 25 महिलाओं, सिरमौर पुलिस ने तीन बच्चे और 14 महिलाओं, सोलन पुलिस ने सात महिलाओं और जिला ऊना पुलिस ने लापता एक बच्चे और चार महिलाओं का पता लगाने में सफल रही है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी रेंज आईजी, जिला एसपी, एसडीपीओ, एसएचओ सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है। लापता होने के पीछे व्यक्तियों के कारण उभर कर सामने आए हैं। कुछ मामलों में निजी जीवन और पारिवारिक माहौल में परेशानी, कुछ मामलों में विवाहित महिलाओं को अपने ससुराल वालों के साथ तालमेल नहीं बना पाना, उपेक्षित बचपन के साथ ही आर्थिक कारणों और बेहतर जीवन शैली के लिए, प्रेम-प्रसंग सहित अन्य कारण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें