...कैंढे सी तुसे, तुसा सैभी वे अपने प्यारे अटल बिहारी वाजपेयी री सोचा री बदौलत कुल्लू, लाहौल, लेह, लदाखे री लोका री तेईएं सुरंगा रा तोफहा तुसा सेभी वे मिलू। तुसा सेभी वे बहुत-बहुत बधाई और मुबारक। सोलंगनाला में हुई जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लवी बोली में लोगों का हालचाल पूछा। अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन की लोगों को कुल्लवी भाषा में बधाई दी।
इससे पहले स्थानीय देवता कंचन नाग और देव भूमि को प्रणाम भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुल्लवी भाषा में बोलते हुए देख लोग हैरान हुए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मनाली के साथ लगाव का भी जिक्र किया। मनाली में बिताए अपने पुराने दिनों को भी याद किया। मोदी ने जनसभा में कुल्लवी परिधानों में आई महिलाओं को देखकर कैंढे सी तुसे कहकर पुकारा तो सभा स्थल पर महिलाओं का जोश और दोगुना हो गया। महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।