फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ब्रेक फेल, श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी से टकराई

Mon, 26 Jul 2021 08:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)

सार

चिंतपूर्णी थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि बस की ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। बस पहाड़ी से टकराई है, लेकिन बस में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद आपस में बात करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरवाईं-मुबारिकपुर रोड पर सोमवार को भीषण हादसा होने से बच गया। किन्नू के पास श्रद्धालुओं से भरी बस को ड्राइवर ने सड़क के साथ ल्हासे पर दे मारा। इससे बस में बैठे सभी पचास यात्रियों की जान सकुशल बच गई। यह हादसा बस की ब्रेक फेल होने से हुआ। ड्राइवर की होशियारी से बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब 50 श्रद्धालुओं की संगत चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर बस से अमृतसर लौट रही थी। किन्नू के पास बस की ब्रेक ने काम करना छोड़ दिया। इस पर ड्राइवर गुरविंद्र सिंह ने शोर मचाकर बस में बैठी सवारियों को सचेत कर दिया।

कुछ ही दूरी पर बस को सड़क के किनारे कच्चे ल्हासे में दे मारा। इसके बाद बस में बैठी सवारियों की सांस में सांस आई। बस को पहाड़ी के साथ टकराते देख गाड़ियों में जा रहे लोगों ने वाहनों को रोककर यात्रियों का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन


बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलने पर चिंतपूर्णी थाना प्रभारी आशीष पठानिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस की ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। बस पहाड़ी से टकराई है, लेकिन बस में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें