सामरिक दृष्टि से अहम भानुपल्ली-लेह रेलवे परियोजना और कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क परियोजना की अलाइनमेंट में अडंगा पैदा हो गया है। कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक परियोजना की सड़क और लेह रेलवे की अलाइनमेंट आपस में 12 जगह उलझ रही है। रेलवे ने गति शक्ति पोर्टल में अलाइनमेंट अपलोड कर दी है। यह अलाइनमेंट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की अलाइनमेंट से मिल रही है। पर्यटन नगरी मनाली तक पहुंच को सुगम बनाने वाली महत्वाकांक्षी कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का निर्माण फिलहाल रेलवे अलाइनमेंट के कारण अटका हुआ है। अलाइनमेंट पर अंतिम निर्णय मंत्रालय स्तर पर होना है। इसके लिए अंतर मंत्रालय स्तर पर मंथन चला हुआ है। अलाइनमेंट तय होने के बाद दोनों परियोजनाओं का कार्य आगे बढ़ेगा।
कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क परियोजना में लगातार कार्य जारी है। रेलवे की अलाइनमेंट की एनएचएआई के साथ इंटरफेयर कर रही है। इसे लेकर अंतर मंत्रालय स्तर पर मंथन किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, पीआईयू मंडी एनएचएआई