कसौली में वीकेंड के लिए होटल और रिसॉर्ट्स की बुकिंग 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। चायल में पिछले हफ्ते के मुकाबले ऑक्यूपेंसी में 30 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। वीकेंड टूरिज्म में तेजी के बाद पर्यटन कारोबारियों की अब विंटर टूरिस्ट सीजन से भी उम्मीद बढ़ गई है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि मौसम खुलने के बाद वीकेंड टूरिज्म में तेजी आई है।
यह ट्रेंड अगर जारी रहा तो आने वाले सर्दियों के टूरिस्ट सीजन में अच्छा कारोबार हो सकता है। पर्यटन विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने बताया कि वीकेंड टूरिज्म में सुधार से न केवल होटल और होम स्टे को फायदा होगा, बल्कि टैक्सी ऑपरेटर, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कारोबार पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।