स्वास्थ्य विभाग में वेंटिलेटर खरीद में कोई धांधली नहीं हुई है। मामले की जांच कर रही उच्च स्तरीय कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। सरकार ने मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया था। सरकार को सौंपी रिपोर्ट में कहा गया है कि जैम पोर्टल पर वेंटिलेटर के वही दाम हैं, जिस दाम पर सरकार ने खरीदे हैं। पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब ने भी इसी दाम पर वेंटिलेटर की खरीद की है। दरअसल, पीपीई किट खरीद घोटाले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का नाम आने के बाद खरीद पर भी सवाल उठ रहे थे।