फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों का पैसा हड़पने के मामले में सीआईडी ने दो दर्जन लदानियों और आढ़तियों को भेजे नोटिस

Fri, 17 Jul 2020 12:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीआईडी की एसआईटी ने प्रदेश के कई बागवानों से करोड़ों की ठगी करने के आरोपी दो दर्जन से ज्यादा आढ़तियों और लदानियों को नोटिस जारी किए हैं। इन आढ़तियों और लदानियों को अगले हफ्ते सीआईडी मुख्यालय पेश होने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से एसआईटी की जांच धीमी हो गई थी। अब अनलॉक-2 में कई तरह की छूट मिलने के बाद सीआईडी ने फिर से बागवानों का सेब लेकर गायब होने और पैसा न चुकाने वालों पर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। एसपी क्राइम वीरेंद्र कालिया ने नोटिस दिए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दरअसल, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एसपी कालिया की अध्यक्षता में एक एसआईटी गठित हुई थी जिसे प्रदेश भर में बागवानों के साथ हुई धोखाधड़ी के सभी मामलों की जांच का जिम्मा सौंपा गया। इसमें कई दर्जन मामलों के अलावा करीब डेढ़ सौ से ज्यादा शिकायतें शामिल थीं। जांच शुरू हुई तो पहले एसआईटी ने आढ़तियों और लदानियों को चेतावनी देकर पैसा लौटाने के लिए कहा लेकिन जब वह नहीं माने तो एक-एक कर हिमाचल से लेकर महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के करीब दो दर्जन से ज्यादा आढ़तियों व लदानियों को जेल भेज दिया। यही नहीं, इस दौरान करीब आठ करोड़ रुपये कई लदानियों और आढ़तियों से बागवानों को भी दिलवाए हैं। सूत्रों के अनुसार ब्रेक के बाद दोबारा शुरू हुई जांच में अब तक 25 आढ़तियों व लदानियों को नोटिस जारी किए हैं। माना जा रहा है कि इन्हें भी पैसा लौटाने का समय दिया जाएगा और तय मियाद तक अगर पैसा न लौटाया तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें