फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में दूसरे दिन भी बर्फबारी, घाटी में कड़ाके की ठंड

Tue, 24 Nov 2020 02:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति व कुल्लू  में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। मंगलवार सुबह भी लाहौल व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हिमपात का दौर जारी रहा। जबकि सोमवार रात को हिमपात से पहाड़ों सहित रिहायशी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा में 50 सेंटीमीटर, बारालाचा में 60, कुुंजुम दर्रा में 45 सेंटीमीटर, जलोड़ी दर्रा में 25 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा लाहौल घाटी सहित जिला कुल्लू की पार्वती घाटी, बिजली महादेव, मलाणा, लगघाटी, मनाली, बंजार व सैंज के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबक गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोग ठंड से बचने के लिए तंदूर का सहारा ले रहे हैं। वहीं शहरों में लोग हीटर से ठंड का सामना कर रहे हैं। मनाली-लेह मार्ग बर्फबारी से बंद पड़ा हुआ है। मनाली से केलांग के बीच अटल टनल रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें