शिमला जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चौपाल उपमंडल के बामटा में शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे तीन लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया।