फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: कैंसर अस्पताल की ओपीडी दो दिन के लिए बंद

Wed, 18 Nov 2020 04:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के नजदीक बने कैंसर अस्पताल की ओपीडी दो दिन बंद रहेगी। अस्पताल में दाखिल 10 मरीजों के एकसाथ पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ब्रेकीथेरेपी के लिए आए मरीजों के मंगलवार को कोरोना के टेस्ट लिए थे। इसमें तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


लिहाजा वार्ड में दाखिल अन्य मरीजों के भी एहतियातन तौर पर बुधवार को टेस्ट करवाए गए। इसमें 10 मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने इन मरीजों को आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दो दिन तक ओपीडी नहीं चलेगी। वार्ड को सैनिटाइज किया गया है। 

48 घंटे के लिए ओपीडी बंद : डॉ. मनीष
कैंसर अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया कि वार्ड में दाखिल 10 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है और 48 घंटे के लिए ओपीडी बंद कर दी है ताकि वार्ड को सैनिटाइज किया जा सके
विज्ञापन


चार डॉक्टर भी आ चुके हैं पॉजिटिव
कैंसर अस्पताल में मरीजों के उपचार में जुटे 4 डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा अस्पताल तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। अब एकसाथ दस मरीजों के पाजिटिव आने से यहां हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें