स्टे के कारण विभाग ने किया था स्टॉप गैप अरेंजमेंट
सितंबर 2022 में प्रदेश उच्च न्यायालय ने जब शिक्षा उपनिदेशक की पदोन्नति पर स्टे लगाया तो विभाग ने खाली पद भरने के लिए स्टॉप गैप अरेंजमेंट प्रणाली को अपनाया। स्कूल प्रधानाचार्यों को शिक्षा उपनिदेशक के पद पर अतिरिक्त कार्यभार विभाग की ओर से सौंपा गया, जिससे उपनिदेशक कार्यालयों में कामकाज प्रभावित न हो। अब स्टे हटने के बाद शिक्षा उपनिदेशक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और निरीक्षण विंग में शिक्षा उपनिदेशकों के करीब 25 से अधिक पद खाली चल रहे हैं, जो वर्तमान में स्टॉप गैप अरेंजमेंट के आधार पर अस्थायी तौर पर भरे गए हैं।