फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन योजना के विरोध में कर्मचारियों ने की पेन डाउन स्ट्राइक

Tue, 24 Nov 2020 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई पेंशन योजना के खिलाफ हिमाचल के कई सरकारी कार्यालयों में मंगलवार को कर्मचारियों ने पेन डाउन स्ट्राइक की। मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हड़ताल पर रहे एनपीएस कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। दो घंटे तक चली इस हड़ताल के चलते कई कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन


एनपीएस के खिलाफ लामबंद कर्मचारी यूनियन ने सरकार से अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा है कि सेवानिवृत्त होने पर नई पेंशन योजना में प्रति माह पांच सौ से 1500 रुपये मिल रहे हैं।

इसके चलते कई वर्षों तक सरकार को सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने एक दिन के लिए भी विधायक या सांसद बनने वालों को उम्र भर की पेंशन लगाने की तर्ज पर सरकारी कर्मियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की वकालत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें