फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप और पंस सदस्यों को 1 फरवरी से पहले दिलाई जाएगी शपथ

Sat, 23 Jan 2021 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भर से जीतकर आए जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को 1 फरवरी से पहले शपथ लेनी होगी। संबंधित जिलों के उपायुक्त जिला परिषद सदस्यों और एसडीएम पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने की तारीख तय करेंगे। सभी डीसी और एसडीएम से कहा गया है कि पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को शपथ ग्रहण नहीं होगी। इसके बाद जिप और पंस के सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। 

विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने बताया कि सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों और एसडीएम से कहा है कि आगामी 1 फरवरी से पहले शपथ ग्रहण करा दी जाए। 25 और 26 जनवरी को किसी भी जिला परिषद या पंचायत समिति सदस्य को शपथ नहीं दिलाई जाएगी। शर्मा के अनुसार जिला परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाने की तिथि संबंधित जिले के उपायुक्त निर्धारित करेंगे जबकि संबंधित एसडीएम पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें