फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए कर रहीं 23 वर्षीय मीनाक्षी बनीं बीडीसी सदस्य

Sat, 23 Jan 2021 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
मीनाक्षी बनीं बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड के टिक्करी डुहकी वार्ड से 23 वर्षीय युवा मीनाक्षी ने 31 मतों से जीत हासिल कर बीडीसी पद पर कब्जा किया है। मीनाक्षी के परिवार में आज दिन तक किसी भी सदस्य ने राजनीतिक तौर पर कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है और न ही किसी को इस क्षेत्र में रुचि है। मीनाक्षी प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। मीनाक्षी ने अमर उजाला से बताया कि उनके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन


गांव में लोगों की समस्याओं व उनके रहन-सहन को देखते हुए उन्होंने राजनीति में आकर लोगों के लिए कुछ करने का संकल्प लिया है। मां गृहिणी हैं और छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस में जाने का कोई विचार नहीं है और यह सब भविष्य में देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बीडीसी की भूमिका में सफलता मिलने पर आगे की राजनीति पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें