नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार एजेंटों की सरकार बनकर रह गई है। आने वाले समय में कांग्रेस इन एजेंटों की सूची जारी करेगी। प्रदेश में माफिया और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और इसे सरकार का सीधा संरक्षण प्राप्त है। कोरोना संकट में प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल भी गायब है। भाजपा की सरकार स्वास्थ्य विभाग में जिस प्रकार से विफल हुई है, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री को खुद आगे आकर स्वास्थ्य विभाग की खरीदो की जांच करवानी चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि विपक्ष ही नहीं बल्कि भाजपा के ही एक सांसद स्वास्थ्य विभाग की खरीद पर प्रश्न चिन्ह उठा चुके हैं।