फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pollination: तापमान बढ़ने से पौधों में परागण प्रक्रिया प्रभावित, वैज्ञानिकों के अध्ययन में हुआ खुलासा

Mon, 27 Nov 2023 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

तापमान बढ़ने से परागण के बाद होने वाले अंकुरण की दर कम हो रही है। इसका सीधा असर उपज पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
परागण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान में बढ़ोतरी से पौधों में परागण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस कारण वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के वैज्ञानिकों ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के जैव प्रौद्योगिकी प्रभाग के वैज्ञानिक डॉ. कोमल गोयल, डॉ. प्रवेश कुंडू, डॉ.  पारस शर्मा और डॉ.  गौरव जिंटा ने अपने अध्यनन में बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से तापमान बढ़ने के चलते पौधों में परागण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

पौधों के विकास के दौरान तापमान में वृद्धि से पराग के विकास की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। तापमान बढ़ने से परागण के बाद होने वाले अंकुरण की दर कम हो रही है। इसका सीधा असर उपज पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


कीटनाशकों के अधिक इस्तेमाल  से गायब हो रहीं मधुमक्खियां
बगीचों में फ्लावरिंग के दौरान जंगली मधुमक्खियां बगीचों में पहुंच जाती थीं और प्राकृतिक तौर पर परागण होने से फसल भी अच्छी लगती थी। कीटनाशकों का अधिक प्रयोग होने से अब जंगली मधुमक्खियां बगीचों में नहीं आ रही हैं।

ग्लोबल वार्मिंग से 1,000 फीट ऊपर शिफ्ट हो गई सेब बेल्ट
फल, सब्जी एवं फूल उत्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौहान का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग से सेब बेल्ट करीब 1,000 फीट ऊंचाई की ओर शिफ्ट हो गई है। 4,500 फीट से नीचे पहले रायल सेब की अच्छी पैदावार होती थी। अब यहां अन्य किस्में लगानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें