फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला कारोबार के आरोप में लोनिवि कर्मचारी के बैंक खाते, लॉकर सील

Tue, 19 Jan 2021 09:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

  • आयकर विभाग ने शीला चौक में छापा मारकर पकड़ी थी करोड़ों की अघोषित संपत्ति
  • करीबी दो और रसूखदारों पर शिकंजा, केस में कुछ अफसरों और नेताओं के भी नाम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला के पास शीला चौक में पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कर्मचारी के घर में छापे के दौरान करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति मिलने के बाद कर्मचारी और उसकी पत्नी के बैंक खाते सील कर दिए गए हैं। कर्मचारी और उसकी पत्नी के धर्मशाला के कई बैंकों में ज्वाइंट अकाउंट और लॉकर हैं। बैंक अकाउंट और लॉकर की आयकर विभाग की अन्वेषण टीम जांच कर रही है। कर्मचारी की पत्नी भी एक सरकारी स्वायत्त संस्था में नौकरी करती है।

विज्ञापन


आयकर विभाग की रेड के बाद मंगलवार को सरकारी स्वायत्त संस्था ने महिला को भी सस्पेंड कर दिया। आरोपी सरकारी कर्मचारी पर इससे पहले भी कई आरोपों को लेकर केस दर्ज हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक हवाला का कारोबार करने के आरोपी कर्मचारी से संपर्क के चलते धर्मशाला के दो और लोगों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। धर्मशाला के ये दोनों लोग भी रसूखदार बताए जा रहे हैं। जांच में यह भी पता चला है कि कि पूरे केस में कुछ सरकारी अधिकारी और राजनेताओं का नाम भी सामने आ रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी कर्मचारी ने उसको भी 50 करोड़ का फायदा होने का लालच देकर एक केस में फंसा दिया था।

ऑडी समेत कई महंगी गाड़ियां, देशभर में करोड़ों की संपत्ति
करीब पांच दिन पहले आयकर विभाग की अन्वेषण टीम ने कर्मचारी के घर छापा मारा था। सूत्रों के अनुसार टीम को करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति मिली है। कर्मचारी के घर से करीब 60 लाख रुपये की नकदी भी मिली है। बताया जा रहा है कि हिमाचल में लंबे समय बाद आयकर विभाग ने इतना बड़ा केस पकड़ा है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी के पास ऑडी गाड़ी समेत कई महंगी कारें रखी हुई हैं।
विज्ञापन


देश भर में कर्मचारी और उसकी पत्नी के नाम करोड़ों रुपये की संपत्ति है। बताया जा रहा है सरकारी कर्मचारी हवाला का कारोबार करता था। सूत्रों के अनुसार नोटबंदी के दौरान कर्मचारी ने करोड़ों रुपये के कालेधन को सफेद करवाया था। आयकर विभाग ने गुड़गांव में हवाला लेनदेन के आरोप में एक आरोपी को पकड़ा था। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि उसके तार धर्मशाला स्थित शीला चौक के पास एक बंगले में रहने वाले पीडब्ल्यूडी कर्मचारी से भी जुड़े हैं। 

एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि मामले की उनको जानकारी नहीं है। आयकर विभाग की एक टीम ने कुछ दिन पहले पुलिस बल की मांग की थी। टीम को पुलिस बल मुहैया करवा दिया गया था। इसके अलावा उनको कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें