हरोली मंडल भाजपा अध्यक्ष रविंद्र जसवाल का शनिवार रात को निधन हो गया। वह 60 साल के थे। बीते 16 फरवरी को दोपहर बाद घर पर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। नाजुक हालत के चलते यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां शनिवार रात को उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।