प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र जिला चंबा के पांगी और लाहौल-स्पीति जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं छह अक्तूबर के बाद होंगी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के चलते शिक्षा विभाग ने इन क्षेत्रों में अभी परीक्षाएं नहीं लेने का फैसला लिया है।
अन्य क्षेत्रों में पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 27 सितंबर से छह अक्तूबर तक होंगी। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से एसए वन की डेटशीट बीते दिनों जारी की गई है। प्रदेश के शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक साथ ही ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाएंगी।
तारीख पहली दूसरी तीसरी चौथी पांचवीं
27 सितंबर हिंदी अंग्रेजी गणित ईवीएस गणित
28 सितंबर अंग्रेजी गणित ईवीएस हिंदी ईवीएस
29 सितंबर गणित हिंदी अंग्रेजी अंग्रेजी हिंदी
30 सितंबर --- --- हिंदी गणित अंग्रेजी
छठी से आठवीं कक्षा की डेटशीट
तारीख छठी सातवीं आठवीं
27 सितंबर अंग्रेजी सोशल साइंस विज्ञान
28 सितंबर ड्राइंग अंग्रेजी संस्कृत
29 सितंबर सोशल साइंस विज्ञान अंग्रेजी
30 सितंबर संस्कृत ड्राइंग ड्राइंग
एक अक्तूबर विज्ञान हिंदी सोशल साइंस
चार अक्तूबर गणित गणित गणित
पांच अक्तूबर हिंदी लोक संस्कृति/योग हिंदी
छह अक्तूबर लोक संस्कृति/योग संस्कृत लोक संस्कृति/योग