फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: वैक्सीन का काम निपटाने के बाद पहुंचे भाई के संस्कार में

Sun, 09 May 2021 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चायल (सोलन)

सार

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई में स्वास्थ्य महकमे के कई कोरोना वॉरियर दिन-रात मैदान में डटे हैं। ऐसे ही एक कोरोना वॉरियर का नाम है देवेंद्र शर्मा, जिनकी लग्न को इलाके के लोग सलाम कर रहे हैं। कंडाघाट विकास खंड के सैंज गांव के रहने वाले देवेंद्र शर्मा स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के तौर पर तैनात हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देवेंद्र बीते एक साल से मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई में स्वास्थ्य महकमे के कई कोरोना वॉरियर दिन-रात मैदान में डटे हैं। ऐसे ही एक कोरोना वॉरियर का नाम है देवेंद्र शर्मा, जिनकी लग्न को इलाके के लोग सलाम कर रहे हैं। कंडाघाट विकास खंड के सैंज गांव के रहने वाले देवेंद्र शर्मा स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के तौर पर तैनात हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देवेंद्र बीते एक साल से मैदान में डटे हैं।

विज्ञापन

इस दौरान घर में होने वाले समारोहों और दूसरे कार्यक्रमों के लिए एक भी छुट्टी नहीं ली। फरवरी में भाई का निधन हो गया। दाह संस्कार के समय देवेंद्र ग्रामीण इलाके में लोगों को वैक्सीन लगा रहे थे। जब मौके पर आए सभी लोगों को वैक्सीन लगी, देवेंद्र उसके बाद ही घर लौटे। आजकल रविवार के दिन भी ग्रामीण इलाकों में कई किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा रहे हैं।

देवेंद्र शर्मा न सिर्फ टीकाकरण कर रहे हैं, बल्कि गांव के लोगों को जागरूक भी कर रहे हैैं। उनके जागरूकता संदेश के बाद दर्जनों ग्रामीण लोग टीके लगवाने के लिए आगे आएं हैं। देवेंद्र अब तक 35 से ज्यादा कैंप लगाकर हजारों लोगों को कोरोना के टीके लगा चुके हैं। देवेंद्र शर्मा बताते हैं कि बीते साल सिर्फ दिवाली का त्योहार ही घर पर मना पाए। इसके बाद जहां भी तैनाती मिली, वहां जाकर काम किया। अपील की कि लोग घबराएं नहीं और टीकाकरण के लिए आगे आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें