फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2021: तीन साल की बेटी को पड़ोसी के पास छोड़ कोविड-19 ड्यूटी दे रहीं स्टाफ नर्स

Sun, 09 May 2021 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

तीन साल की बेटी को पड़ोसी के पास छोड़कर खुद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सेवाएं दे रही कोरोना योद्धा स्टाफ नर्स विजेता धर्माणी ने मिसाल पेश की है। स्टाफ नर्स की बेटी का नाम आव्यकुंज है। विजेता धर्माणी वर्तमान में कोविड-19 से बचने के लिए स्थापित वैक्सीनेशन सेंटर में सेवाएं दे रही हैं। इससे पूर्व वह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सेवारत थीं। 16 जनवरी से वह बिना छुट्टी लिए लोगों को वैक्सीन लगा रही हैं। 
विज्ञापन
स्टाफ नर्स विजेता धर्माणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल की बेटी को पड़ोसी के पास छोड़कर खुद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सेवाएं दे रही कोरोना योद्धा स्टाफ नर्स विजेता धर्माणी ने मिसाल पेश की है। स्टाफ नर्स की बेटी का नाम आव्यकुंज है। विजेता धर्माणी वर्तमान में कोविड-19 से बचने के लिए स्थापित वैक्सीनेशन सेंटर में सेवाएं दे रही हैं। इससे पूर्व वह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सेवारत थीं। 16 जनवरी से वह बिना छुट्टी लिए लोगों को वैक्सीन लगा रही हैं। 

विज्ञापन

विजेता धर्माणी ने बताया कि कई बार बेटी का ख्याल आता है, लेकिन लोगों की जान बचाना भी जरूरी है। इसलिए मां की ममता के साथ काम भी जरूरी है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि वैसे तो अस्पताल की कई स्टाफ नर्सें अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं लेकिन पता चला है कि विजेता धर्माणी की बेटी अभी काफी छोटी है। अकसर छोटे बच्चे माता-पिता को ढूंढते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें