फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दस दिनों के भीतर सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Thu, 19 Aug 2021 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों और उपमंडल स्तर की टीमों को और अधिक सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दस दिनों के भीतर 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग जाएगी। राज्य में 29 फीसदी लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है जबकि नवंबर 2021 तक सभी लोगों का टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही। मामले न घटने की सूरत में उन्होंने बंदिशें बढ़ाने के संकेत भी दिए हैं।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरवार को शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 की स्थिति पर आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्तों (डीसी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस महामारी के फैलने का प्रमुख कारण सामाजिक समारोह, विवाह समारोह और दावतें आदि हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। वर्तमान में कोरोना के लगभग 2700 सक्रिय मामले हैं। बहुत ही कम समय में इन मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और किन्नौर में सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए मजदूरों की जांच की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।  

टीमों को अधिक सक्रिय किया जाए
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों और उपमंडल स्तर की टीमों को और अधिक सक्रिय किया जाए। मामलों की निगरानी के लिए 10-12 पंचायतों के लिए एक कोविड अधिकारी तैनात किया जाए। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की निगरानी करने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन


अस्पतालों में 124 कोरोना मरीज दाखिल
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि अब केवल 124 कोरोना संक्रमित लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4-5 दिनों के भीतर सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने की कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें