फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- भाजपा ही जीतेगी मंडी लोकसभा उपचुनाव

Sat, 28 Aug 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/कुल्लू

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके शासनकाल के चार वर्षों में से करीब दो साल कोरोना की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि मंडी लोकसभा का उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने चारों सीटें जीती थीं। मुख्यमंत्री 15 मील बड़ाग्रां बिहाल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनाली विधानसभा क्षेत्र में 170 करोड़ की लागत से दो दर्जन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल के चार वर्षों में से करीब दो साल कोरोना की भेंट चढ़ गए। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर वर्तमान भाजपा सरकार का काम कांग्रेस की 50 साल राज करने वाली सरकारों पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है और न नीति है।

विपक्ष में होने के चलते पैसा कमाने का मौका न मिलने पर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पार्टी को ठगने के लिए सैनिटाइजर और मास्क बांटने के नाम पर 12 करोड़ रुपये का भारी भरकम फर्जी बिल थमा दिया। कांग्रेस नेता स्वयं को भविष्य का मुख्यमंत्री समझकर अपनी अलग-अलग खिचड़ी पका रहे हैं। इस दौरान ‘एक बार जयराम ठाकुर, बार बार जयराम ठाकुर’ के नारे भी लगते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें