फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: चमेरा डैम में समाई ऑल्टो कार, एक युवक की मौत, दूसरा लापता

Mon, 30 Aug 2021 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)/कुल्लू

सार

प्रशासन ने डैम से दस मीटर तक पानी कम करवाया और मौके पर एनएचपीसी के गोताखोरों को भी बुला लिया। हादसे के करीब आठ घंटे बाद दोपहर 3:45 बजे गोताखोरों ने कार में फंसे एक शव को निकाल लिया।
विज्ञापन
चमेरा डैम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चागुंई और बगडू गांव में सोमवार को जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। इन गांवों के दो युवकों की ऑल्टो कार चमेरा डैम तृतीय में समा गई है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा अभी लापता है। दोनों युवक जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट में रात की ड्यूटी करने के बाद सोमवार सुबह घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


सुबह करीब 7:45 बजे यह हादसा भरमौर-पठानकोट एनएच पर खड़ामुख के पास हुआ। सूचना देने के बाद भी 10:00 बजे तक प्रशासन की ओर से यहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। वक्त पर गोताखोर भी नहीं बुलाए गए। इससे लोग भड़क गए और हाईवे को जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 

हालांकि, बाद में प्रशासन ने डैम से दस मीटर तक पानी कम करवाया और मौके पर एनएचपीसी के गोताखोरों को भी बुला लिया। हादसे के करीब आठ घंटे बाद दोपहर 3:45 बजे गोताखोरों ने कार में फंसे एक शव को निकाल लिया। मृतक की पहचान मनोहर लाल (29) पुत्र मुंशी राम गांव चागुंई के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह कार मनोहर लाल की थी और वही इसे चला रहे थे। दूसरे युवक गिल्लू राम (33) पुत्र जैसो राम गांव बगडू का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने कहा कि लापता युवक की तलाश जारी है।

मनाली में ब्यास नदी में मिला बुजुर्ग का शव
पर्यटन नगरी मनाली में वोल्वो बस स्टैंड के पास ब्यास नदी में एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान नारायण सिंह (78) निवासी भजोगी, डाकघर मनाली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल मनाली भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें