फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नौवीं से बारहवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं आज से

Sat, 04 Sep 2021 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

ऑनलाइन परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से फोटो खिंचकर वापस भेजनी होगी। एक-दो दिन के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावकों के माध्यम से संबंधित शिक्षकों के पास भी जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शनिवार से नौवीं से बारहवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू होंगी। शनिवार को पहली परीक्षा ऑनलाइन होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में अगर सोमवार से विद्यार्थियों को बुलाने का फैसला ले लिया जाता है तो परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से स्कूलों में ली जाएंगी। तीन घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों से 40 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 60 फीसदी सब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से फोटो खिंचकर वापस भेजनी होगी। एक-दो दिन के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावकों के माध्यम से संबंधित शिक्षकों के पास भी जमा करवाना होगा। शनिवार को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पासवर्ड से बंद पीडीएफ फाइल के तौर पर प्रश्नपत्र व्हाट्सऐप से भेजे जाएंगे। परीक्षा से कुछ देर पहले शिक्षक पासवर्ड को विद्यार्थियों से साझा करेंगे।

विद्यार्थियों को तीन घंटे के निर्धारित समय में परीक्षा पूरी करनी होगी। तीन घंटे का समय पूरा होने के बाद उत्तर पुस्तिका की फोटो व्हाट्सएप से ही वापस भेजनी होगी। 14 सितंबर तक परीक्षाएं जारी रहेंगी। 26 सितंबर तक परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। शनिवार को नवीं और दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय और जमा एक और जमा दो कक्षा की राजनीति शास्त्र, फिजिक्स और बिजनेस स्टडी विषय की ऑनलाइन परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें