फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जल्द बनेंगे मंत्री, सदन में सीएम ने किया एलान

Tue, 17 Feb 2026 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के बीच हुई तीखी तकरार के दौरान हस्तक्षेप करते हुए उन्होंने यह बात कही। 
विज्ञापन
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द मंत्री बनाने का एलान किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर के बीच हुई तीखी तकरार के दौरान हस्तक्षेप करते हुए उन्होंने यह बात कही। सदन में राजस्व घाटा अनुदान पर चर्चा के दौरान विधायक सुंदर ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर किसी बात को लेकर आमने-सामने हो गए। इस दौरान सदन का माहौल गरमा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सदन से बाहर थे।  सत्तापक्ष और विपक्ष में नोकझोंक के बीच मुख्यमंत्री हाउस में आए। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदर ठाकुर को जल्द मंत्री बनाया जाएगा और नेता प्रतिपक्ष को इसका निमंत्रण जल्द मिलेगा। इसके बाद सदन का माहौल शांत हुआ और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने लगी। इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन में व्यवस्था दी कि चर्चा के दौरान की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को रिकाॅर्ड से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें