फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मनाली-लेह मार्ग पर गिरीं चट्टानें, छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन फंसे

Thu, 16 Sep 2021 10:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)/भावानगर (किन्नौर)/शिमला

सार

राजधानी शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-205 घणाहट्टी के पास अवरुद्ध होने से अब दोनों वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही वन-वे रहेगी।
विज्ञापन
मनाली में गिरीं चट्टानों को हटाते बीआरओ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते नेहरू कुंड के पास बुधवार रात हुए भारी भूस्खलन से मनाली-लेह हाईवे-3 पूरा दिन ठप रहा। मार्ग पर रात से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। लेह की तरफ जाने और आने वाले पेट्रोल-डीजल के टैंकरों के अलावा पर्यटक वाहन और सेब-सब्जियों से लदे ट्रक भी हाईवे बंद होने से रास्ते में फंस गए हैं।

विज्ञापन


लाहौल की तरफ जाने वाली परिवहन निगम के कुल्लू डिपो की करीब 14 और केलांग डिपो की छह बसों के पहिये भी थम गए हैं। छोटे वाहन क्लब हाउस मनाली से वाया बुरूआ और शनाग होकर आर-पार हुए। हालांकि, सुबह तक नेहरू कुंड में जाम नहीं था, लेकिन दिन के समय दोनों ओर से लंबा जाम लगा रहा। 

लाहौल से आ रहे मटर व सब्जियों से लदे वाहन भी कुल्लू की मंडियों तक नहीं पहुंच पाए। भारी भूस्खलन और विशालकाय चट्टानें मार्ग पर आने से रात के समय बीआरओ के लिए हाईवे बहाल करना आसान नहीं था। वीरवार सुबह बीआरओ की एक टीम मशीनरी के साथ मलबा हटाने में जुटी रही, लेकिन चट्टानें होने से हाईवे बहाल करने में परेशानी हो रही है। बीआरओ के कमांडर उमा शंकर ने बताया कि चट्टानें ब्लास्ट कर तोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन


किन्नौर में तीसरे दिन भी नहीं खुला एनएच-5
चौरा पुल के साथ पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से बंद एनएच-5 तीसरे दिन वीरवार को भी बहाल नहीं हो पाया। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। एनएच-5 बंद होने से किन्नौर सहित लाहौल-स्पीति के लोगों का देश-दुनिया से संपर्क कट गया है। मंगलवार रात को करीब 9 बजे चौरा के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण एनएच-5 बंद हो गया था। वाहनों में लदी बागवानों की नकदी फसलें रास्ते में फंस गई हैं। संवाद

अवरुद्ध शिमला-मंडी हाईवे पर वन-वे होंगे वैकल्पिक मार्ग 
राजधानी शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-205 घणाहट्टी के पास अवरुद्ध होने से अब दोनों वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही वन-वे रहेगी। शिमला की ओर आने वाले वाहन वाया बंगोरा-कालीहट्टी -घणाहट्टी होकर आएंगे। शिमला पहुंचने के लिए इन्हें 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा था, लेकिन अब 11 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। शिमला से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा की ओर जाने वाले वाहन वाया घणाहट्टी -कोहबाग-गलोग रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें