फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ज्वालामुखी के अनुज कुमार ने अंग्रेजी वर्णमाला की सबसे तेज टाइपिंग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 19 Nov 2025 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)।

सार

 ज्वालामुखी उपमंडल की खुंडिया पंचायत के टिहरी गांव के प्रतिभाशाली छात्र अनुज कुमार पुत्र रणजीत सिंह ने अपनी अद्भुत दक्षता और कड़ी मेहनत के दम पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
ज्वालामुखी के अनुज कुमार ने अंग्रेजी वर्णमाला की सबसे तेज टाइपिंग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल की खुंडिया पंचायत के टिहरी गांव के प्रतिभाशाली छात्र अनुज कुमार पुत्र रणजीत सिंह ने अपनी अद्भुत दक्षता और कड़ी मेहनत के दम पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सितंबर में दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुज ने अंग्रेजी वर्णमाला(ए से जेड) की सबसे तेज टाइपिंग की श्रेणी में मात्र 1 सेकंड व 986 मिलीसेकंड में लक्ष्य पूरा कर विश्व स्तर पर अपना रिकॉर्ड पंजीकृत करवाया। प्रतियोगिता का औपचारिक परिणाम दो दिन पूर्व घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज कुमार का सपना इंजीनियर बनना
अनुज कुमार के पिता रणजीत सिंह केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार, गुरुजन और क्षेत्रवासी बेहद गौरवान्वित हैं। प्राथमिक शिक्षा खंड खुंडिया के अध्यक्ष भीम सिंह राणा सहित गांववासियों ने अनुज व उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुज की यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का उत्कृष्ट उदाहरण है। अनुज कुमार ने बताया कि उनका लक्ष्य इंजीनियर बनना है और यह सफलता उनके बड़े सपनों की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और समर्पण ही हर सफलता की कुंजी है, जिसका वे अनुसरण करते रहेंगे। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि अनुज जैसा युवा प्रतिभा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें