फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल : इशांत जसवाल ने मां-बाप का सपना किया पूरा, यूपीएससी परीक्षा में 80वीं रैंक

Sat, 25 Sep 2021 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर )

सार

जसवाल ने इस उपलब्धि को हासिल करने के पीछे अपने मां बाप को ही प्रेरणास्रोत बताया है। 
 
विज्ञापन
इशांत जसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत पडयालग के गांव पडयालग के पूर्व सैनिक के बेटे इशांत जसवाल ने यूपीएससी परीक्षा में देश भर में 80वीं रैक हासिल कर जिला व प्रदेश में मां बाप का नाम रोशन किया है । 

विज्ञापन


2014-18 बैच के एनआईटी हमीरपुर के मैकेनिकल स्नातक घुमारवीं उपमड़ल के पडयालाग गांव से इशांत जसवाल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 80वीं रैंक हासिल की। इशांत जसवाल के पिता होशियार सिंह पूर्व सैनिक हैं तथा माता गृहिणी है। बड़ी बहन की शादी हो गई है। 

इशांत जसवाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल बाड़ी  छज्जोली से की है और उसके बाद हिम सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घूमारवीं से 2014 में 12वी कक्षा की पढ़ाई को पूरा किया। 2014-2018 एनआईटी हमीरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। जसवाल की प्लेसमैंट 2018-19 में  अंतरराष्ट्रीय कंपनी तेल और गैस क्षेत्र नोएडा में हुई। 
विज्ञापन


फिर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ी क्योंकि मां बाप का सपना था कि बेटा कुछ अलग से करे और फिर पहले प्रयास में 80वीं रैंक हासिल की। जसवाल ने इस उपलब्धि को हासिल करने के पीछे अपने मां बाप को ही प्रेरणास्रोत बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें