फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सेब प्रापण के लिए मंडी मध्यस्थता योजना को मंजूरी

Fri, 20 Jul 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने वर्ष 2018 के दौरान राज्य में सेब के प्रापण के लिए मंडी मध्यस्थता योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी प्रदान की है। यह योजना 20 जुलाई से 31 अक्तूबर तक कार्यान्वित की जाएगी।

विज्ञापन


बागवानी विभाग का कहना है कि मंडी मध्यस्थता योजना 2,29,136 मीट्रिक टन सेब के प्रापण के लिए क्रियान्वित की जाएगी। इसके लिए प्रापण मूल्य 7.50 रुपये प्रतिकिलो होगा। हैंडलिंग चार्जिज 2.75 रुपये प्रतिकिलो, जबकि अनुमानित बिक्री प्राप्ति 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

योजना के तहत फल उत्पादकों की मांग के अनुरूप 279 प्रापण केंद्र खोले जाएंगे। इनमें 162 एकत्र केंद्र एचपीएमसी की ओर से, जबकि 117 केंद्र हिमफेड की ओर से खोले और चलाए जाएंगे। सरकार की ओर से 258.46 लाख की राशि, 152.28 लाख एचपीएमसी और 105.18 लाख हिमफेड के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन


योजना में 51 मिलीमीटर व्यास से अधिक सेब का प्रापण किया जाएगा। खराब छाल और पक्षियों की ओर से खाए फलों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कीटों, दवाइयों के कारण दूषित तथा फफूंद, बीमारी व स्कैब युक्त फलों को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें