प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से सरकारी स्कूलों में बोतलें बांटी जा रही हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तस्वीर लगी इन बोतलों को मंडी जिले के कई स्कूलों में बांटा गया है। कई विद्यार्थियों को इस दौरान तले से टूटी हुई बोतलें मिली।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बंटी स्टील की टूटी पानी बोतलों पर हाईकोर्ट ने जवाबतलब कर लिया है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की किशोर न्याय समिति ने उच्च शिक्षा निदेशालय से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। मंडी जिले के कुछ स्कूलों में टूटी-फूटी स्टील बोतलें बांटने का मामला सामने आया था। अमर उजाला में चार जनवरी को प्रकाशित खबर पर हाईकोर्ट की समिति ने यह संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
उपनिदेशक मंडी की ओर से जिले के 18 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर इस संदर्भ में जानकारी देने के लिए कहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से सरकारी स्कूलों में बोतलें बांटी जा रही हैं। सूबे के नौवीं कक्षा के नब्बे हजार विद्यार्थियों को बोतलें दिए जाने की योजना है।
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तस्वीर लगी इन बोतलों को मंडी जिले के कई स्कूलों में बांटा गया है। कई विद्यार्थियों को इस दौरान तले से टूटी हुई बोतलें मिली। खराब मिली इन बोतलों को बदलने की कोई भी व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों में रोष है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर हाईकोर्ट की किशोर न्याय समिति ने संज्ञान लेते हुए मामले में आवश्यक रिपोर्ट देने को कहा है।